फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lack of CCTV camera in Hitech city exposed again

Noida News: फिर उजागर हुई हाईटेक शहर में सीसीटीवी कैमरे की कमी

Wed, 02 Aug 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Lack of CCTV camera in Hitech city exposed again
फिर उजागर हुई हाईटेक शहर में सीसीटीवी कैमरे की कमी
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता के हत्यारोपियों की पहचान में पुलिस के छूटे पसीने
हत्या के कारणों को लेकर परिजन और अन्य विक्रेताओं से पूछताछ

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन करने वाले शहर में सीसीटीवी कैमरे की कमी एक बार फिर उजागर हुई है। सब्जी विक्रेता कोमिल (50) के हत्यारोपियों की पहचान में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। वारदात वाली जगह पर सीसीटीवी फुटेज की कवरेज नहीं है। ऐसे में पुलिस ने परिजन और उसके साथ बाजार में सामान बेचने वाले विक्रेताओं से पूछताछ की है। पुलिस घटनास्थल की ओर आने जाने वाले रास्तों के फुटेज खंगाल रही है।
मूलरूप से बदायूं निवासी कोमिल डाढ़ा गांव में परिवार के साथ किराए पर रहता था। परिजन खेत में सब्जी उगाते हैं, जिसे कोमिल साप्ताहिक बाजार में बेचता था। रविवार रात कोमिल ओमीक्रान-एक सेक्टर के पास साप्ताहिक बाजार से सब्जी बेचकर लौट रहा था। रात लगभग 10:30 बजे बाजार से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इलाज के दौरान सोमवार शाम कोमिल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद से ही पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

----
थैले में मिले रुपये और पेटीएम स्पीकर
कोमिल के जेब में रुपये नहीं होने से लूट के विरोध में हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मंगलवार को कासना थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि सब्जियों के बीच एक थैला मिला, जिसमें रुपये थे। हालांकि अधिकांश लोग ऑनलाइन भुगतान करते हैं। थैले में पेटीएम का स्पीकर भी मिला है। एक व्यक्ति ने बिजली ठेकेदार से विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है। वह भी ठेके की प्रतिद्वंद्विता का मामला निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वसूली को लेकर हत्या का आरोप
ट्विटर पर किसी ने पोस्ट कर सब्जी विक्रेता की साप्ताहिक बाजार में वसूली को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि वह बाजार में हर बार लाउडस्पीकर से घोषणा करते हैं कि किसी को भी सामान बेचने का पैसा न दें, इसलिए वसूली का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed