{"_id":"6a95713f18ed6e6c95043fc5","slug":"kun-bokator-athletes-displayed-their-prowess-grnoida-news-c-1-noi1095-4670233-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुन बोकाटोर खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुन बोकाटोर खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई स्पर्धा 32 खिलाड़ियों ने जीता पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा के सेक्टर-21 ए स्थित स्टेडियम में कुन बोकाटोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुन बोकाटोर एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का आयोजन महासचिव मास्टर जफर खान के नेतृत्व में किया गया। सब-जूनियर बालक वर्ग में शिवांश ने 20 किग्रा, रुद्र ने 18 किग्रा, अयांश ने 24 किग्रा, व्योम शर्मा ने 28 किग्रा, आरव ने 32 किग्रा, बलवंत ने 36 किग्रा, सारस्वत ने 40 किग्रा और देव ने 44 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सब-जूनियर बालिका वर्ग में गौरी ने 28 किग्रा और बर्लिन ने 40 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि स्वेच्छा ने 28 किग्रा में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सोनू कुमार, अमित कुमार, करीम खान, केशव शर्मा और ललित कुमार सहित अन्य निर्णायक एवं खेल पदाधिकारी शामिल रहे। सभी मुकाबले निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पक्षता और खेल भावना के साथ संपन्न कराए गए।