फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   kumar vishwas

कुमार विश्वास की कविताओं के दीवाने हुए छात्र-छात्राएं

Fri, 28 Feb 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas
लॉयड लॉ कॉलेज में वार्षिकोत्सव के दौरान कविता पढ़ते कुमार विश्वास। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। कोई दीवाना कहता है...कोई पागल समझता है। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड लॉ कॉलेज के वार्षिकोत्सव ‘कैटेलिस्ट-2020’ में शुक्रवार शाम आए कुमार विश्वास की बहुचर्चित कविता सुनकर छात्र-छात्राएं खुद को आनंदित होने से रोक नहीं सके। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री देबाश्री चौधरी ने इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शुक्रवार को योगेंद्र यादव और चंद्र कुमार बोस ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में करीब 90 मिनट तक कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं के माध्यम से समा बांधा। इस दौरान कॉलेज ग्राउंड में बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ ने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर कुमार विश्वास ने भारतीय राजनीतिक व्यवस्था पर भी जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने माइक के पीछे पड़े अंधेरे की इस वक्त देश में फैले अंधेरे से तुलना की। इसके बाद अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी की राजनीति पर भी उन्होंने जमकर कटाक्ष किए।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास कल्याण राज्यमंत्री ने कार्यक्रम की सराहना की। इनके साथ आए वक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से इस बार जो बजट पेश किया गया है। इससे गरीबी को खत्म करने में बड़ी मदद मिलेगी। वहीं, महंगाई को कम किया जा सकेगा और साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार बढ़ेगा। इधर, वरिष्ठ आलोचक योगेंद्र यादव ने वर्तमान भारतीय परिदृश्य पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुझे 1947 के पहले का हिंदुस्तान नहीं, इसके बाद का हिंदुस्तान चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा सोच का मतलब सिर्फ बाल काले होना नहीं है। इसका मतलब विचार और पद्धति युवा होने चाहिए। इस मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने बताया कि वह नेताजी की गायब होने वाली फाइल पर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरकारों से सहयोग चाहिए। यदि वह अपने जीवन काल में यह कार्य पूरा नहीं पाए तो आप युवा इसे पूरा करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed