{"_id":"646dc8ec33f7957c300bc054","slug":"kritika-khatri-spokesperson-of-sanatan-sanstha-gave-tips-to-stay-stress-free-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: सनातन संस्था की प्रवक्ता कृतिका खत्री ने दिया तनाव मुक्त रहने का मंत्र, संगोष्ठी में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सनातन संस्था की प्रवक्ता कृतिका खत्री ने दिया तनाव मुक्त रहने का मंत्र, संगोष्ठी में कही ये बात
Wed, 24 May 2023 01:51 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 24 May 2023 01:51 PM IST
सार
सनातन संस्था की ओर से नोएडा के सेक्टर 3 स्थित रोर ग्लोबल लोजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में तनाव मुक्त जीवन कैसे जीएं इस विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
तनाव मुक्त जीवन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सनातन संस्था की ओर से नोएडा के सेक्टर 3 स्थित रोर ग्लोबल लोजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में तनाव मुक्त जीवन कैसे जीएं इस विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सनातन संस्था की प्रवक्ता कृतिका खत्री ने कहा कि आजकल हर इंसान के जीवन में तनाव है। ऐसे में तनाव निर्मूलन हेतु व्यक्तित्व के दोष पर प्रभावी हो ऐसा गुण बढाने की आवश्यकता है। अपने ऊर्जावान मन को तनाव में न रखते हुए, यदि हम सकारात्मकता को विकसित करने के लिए प्रयास करेंगे तो मनकी ऊर्जा व्यय ना होते हुए बढेगी और जीवन आनंदमय होगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करना प्रत्येक मानव के लिए आवश्यक है। इसके लिए अपने मन का प्रतिदिन अध्ययन कर कौन से घटकों से तनाव बढ़ रहा है, एवं उसे दूर करने हेतु कौन से गुण और दृष्टिकोण विकसित करने हैं, ये अध्ययन करना चाहिए।
विज्ञापन
सहभागी कार्यकर्ताओं ने इस संदर्भ में कई प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का निराकरण किया। इस प्रवचन का लाभ आस्थापन के कार्यकर्ताओं ने लिया। आस्थापन के संचालक, हर्ष वर्धन ध्यानी प्रशांत श्रीवास्तव जी ने आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन