फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kooda not managed, two societies fined

Noida News: कूड़ा प्रबंधन नहीं किया, दो सोसाइटियों पर जुर्माना

Tue, 19 Aug 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Kooda not managed, two societies fined
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कूड़ा प्रबंधन न करने पर ग्रेनो वेस्ट स्थित दो सोसायटियों पर 40,400 रुपये का जुर्माना लगाया है। मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित रतन पर्ल, केबी नोज, सेक्टर-16बी स्थित गुलशन बेलिना व निराला एस्पायर और सेक्टर-4 स्थित आस्था ग्रीन सोसायटियों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति-2016 के तहत बल्क वेस्ट जनरेटरों का निरीक्षण किया गया। गुलशन बेलिना व निराला एस्पायर सोसायटी में नीति का पालन मिला लेकिन केबी नोज और आस्था ग्रीन सोसाइटी में कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं मिला। ऐसे में दोनों सोसाइटियों पर 20-20 हजार का जुर्माना लगाकर चेतावनी दी गई कि कूड़े का उचित ढंग से निस्तारण करें। सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखा जाए। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों से कूड़े का उचित प्रबंध करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed