{"_id":"68221402c3fb70fbe8087d37","slug":"knowledge-parks-big-roundabout-has-become-five-lane-noida-news-c-23-1-vns1013-61771-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पांच लेन का हुआ नॉलेज पार्क का बड़ा गोल चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पांच लेन का हुआ नॉलेज पार्क का बड़ा गोल चक्कर
विज्ञापन
फोटो:
-- -- -- -- -- --
-ग्रेनो प्राधिकरण ने पूरा किया चौड़ीकरण व सड़क किनारे टाइल लगाने का काम
-एक्सपो मार्ट में बड़े आयोजन के दौरान और सुबह-शाम नहीं होगी जाम की परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने नॉलेज पार्क के बड़े गोल चक्कर की सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया है। अब गोल चक्कर दो से 5 लेन का हो गया है। जिस पर वाहन आसानी से आ-जा सकेंगे। उनको जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि अभी सड़क व नाले के बीच में टाइल्स लगाने का काम बाकी है। अफसरों का कहना है कि टाइल्स लगाने का काम जल्द पूरा हो जाएगा।
नॉलेज पार्क में इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर बना हुआ है। जहां हर माह बड़ी-बड़ी प्रदर्शनी का आयोजन होता है। प्रदर्शनी में आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बड़े गोल चक्कर में की जाती है। साथ ही शारदा से गोल चक्कर अंडरपास वाले रास्ते पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। इस कारण गोल चक्कर पर अक्सर जाम लगने लगा है। साथ ही एक्सपो मार्ट में आयोजन के दौरान भी काफी जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण प्राधिकरण ने गोल चक्कर को चौड़ा करने का काम शुरू किया था। गोल चक्कर के चारों तरफ दो लेन की सड़क बनी थी। उसे अब 5 लेन का कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -
पहले बनी थी चार लेन की योजना
हालांकि पहले 4 लेन का करने की योजना बनी थी, लेकिन परिस्थिति को ध्यान में रखकर बाद में प्राधिकरण ने सड़क को 5 लेन का बनाया है। सड़क को चौड़ा करने का काम पूरा हो गया है। जिसके बाद वहां यातायात की स्थिति सामान्य हो गई है। अफसरों ने बताया कि सड़क और नाले के बीच टाइल्स लगाने का काम तेजी से चल रहा है।