फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Knife attack on student saving teacher

Noida News: शिक्षक को बचा रहे छात्र पर चाकू से हमला

Tue, 24 Jan 2023 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Knife attack on student saving teacher
संगम विहार की घटना, छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर नाबालिग समेत दो को पकड़ा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
संगम विहार इलाके में शिक्षक को बचा रहे नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल छात्र को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संगम विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शीशपाल (25) व एक नाबालिग को पकड़ लिया है।


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल छात्र अभिषेक जी-ब्लॉक संगम विहार में ट्यूशन पढ़ने जाता है। ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक एडी महेश ने पुलिस को बयान दिया है कि शीशपाल आए दिन ट्यूशन के बाहर आकर हंगामा व शोर-शराबा करता था। शीशपाल सोमवार को भी नाबालिग साथी के साथ सेंटर के बाहर आकर शोर कर रहा था। इस पर महेश ने शोर मचाने से मना किया तो उसने गाली दी और झगड़ा करना शुरू कर दिया। अभिषेक शिक्षक को बचाने आया तो शीशपाल ने चाकू से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से छात्र बेहोश गया। इसके बाद आरोपी घर की छत पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed