फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kishore drowned in Kondli canal, commotion of relatives in hospital

Noida News: कोंडली नहर में किशोर डूबा, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Sun, 06 Aug 2023 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Kishore drowned in Kondli canal, commotion of relatives in hospital
दोस्तों के साथ नहाने गया था किशोर, पैर फिसला
विज्ञापन

परिजनों का आरोप पुलिस ने समय पर नहीं की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कोंडली नहर में रविवार दोपहर नहाने के दौरान पैर फिसलने से कंवलजीत (13) डूब गया। साथ में नहा रहे दोस्तों ने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। दमकल विभाग और बोट क्लब की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाला गया। वहीं, शव मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। रात को परिजनों की भीड़ एलबीएस अस्पताल पहुंच गई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि पुलिस समय पर बचाव कार्य करती तो शायद कंवलजीत की जान बच जाती।

कंवलजीत परिवार के साथ त्रिलोकपुरी में रहता था। परिवार में पिता सुरजीत के अलावा अन्य सदस्य हैं। कंवलजीत पास के सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। छुट्टी होने की वजह से वह अपने दोस्तों के साथ कोंडली नहर पहुंच गया। गर्मी होने से सभी नहर किनारे नहाने लगे। इस दौरान कंवलजीत का पैर फिसल गया। उसे बचाने की कोशिश की कई, लेकिन वह डूब गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। इसके बाद परिजनों ने एलबीएस अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed