{"_id":"5e4d9ad58ebc3ef2986f6afc","slug":"kiran-mazumdar-shaw-noida-news-noi4933032137","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल से मुलाकात के बाद बोलीं किरण मजूमदार, लोगों के लिए वरदान हैं मोहल्ला क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल से मुलाकात के बाद बोलीं किरण मजूमदार, लोगों के लिए वरदान हैं मोहल्ला क्लीनिक
Thu, 20 Feb 2020 05:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
kiran majumdar
- फोटो : social media
बायो फार्मास्युटिकल्स कंपनी बायोकॉन की संस्थापक और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ ने दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया और उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में दिल्ली जैसे मोहल्ला क्लीनिक होने चाहिए। यह लोगों के लिए वरदान है।
विज्ञापन
किरण मजूमदार ने बुधवार सुबह साकेत के मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया। उन्होंने इस मॉडल को प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र का बेहतर मॉडल बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि वह दिल्ली साकेत के एक मोहल्ला क्लीनिक में गई, जो बेहद प्रभावशाली था। बहुत साफ-सुथरा और अच्छी तरह से संचालित हो रहा था। वहां मौजूद लोगों ने भी इस सुविधा को बेहतर बताया। मजूमदार ने पूरे देश में इस मॉडल को लागू करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
इसके बाद वह सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलीं। दिल्ली में जीत की बधाई देते हुए उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ की। खासतौर से प्राथमिक स्तर पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने वाले मोहल्ला क्लीनिक की, जिसे उन्होंने लोगों के लिए वरदान बताया।
विज्ञापन