फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kidnapping and assault case against 6 people

अपहरण कर मारपीट का आरोप, 6 पर केस

Wed, 14 Oct 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping and assault case against 6 people
पुन्हाना। लूहिंगा खुर्द उर्फ झूड़ा गांव में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित गांव तिगांव निवासी नियाज मोहम्मद ने बताया कि वह काफी समय से झूड़ा गांव के करीब खेतों में परिवार के साथ रहता है। करीब दो महीने पहले गांव के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनसे पंचायत के माध्यम से साढ़े पांच लाख रुपये ले लिए। इसका उन्होंने वीडियो भी बनाया था। पंचायत ने राजीनामा करवाया था।
विज्ञापन

नियाज मोहम्मद का कहना है कि कुछ दिन पहले वह मोटरसाइकिल से नमाज पढ़कर खेत जा रहा था। इसी दौरान लियाकत, ताजू, सकील, फारूख, रहीश, शाहरुख ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उसके ऊपर हमला किया। इसके बाद आरोपी शाहरुख और अन्य लोगों ने कट्टे के बल पर अपहरण कर उसे गांव से दूर ले गए और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जांच अधिकारी जगदीश चंद का कहना है कि 6 लोगों के खिलाफ अपहरण कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed