{"_id":"658301b314dcf2e041087028","slug":"kidnapped-nephew-and-demanded-ransom-three-arrested-noida-news-c-340-1-del1004-34054-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भांजे को अगवा कर मांगी फिरौती, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भांजे को अगवा कर मांगी फिरौती, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चंद घंटों में बच्चे को मुक्त कराया, मामा समेत तीनों आरोपी दबोचे
पुलिस के साथ घूमकर आरोपियों को पुलिस की जानकारी देता रहा मामा
-- -- -- -- -- -
03 लाख रुपये मांगे, नहीं तो बच्चे को मारने की धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला में मामा ने साथियों संग भांजे को अगवा कर जीजा से तीन लाख रुपये फिरौती मांग ली। मामले की खबर पुलिस को मिली तो फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। चंद ही घंटों बाद पुलिस ने मासूम को बरामद कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान मामा विकास (25), बच्चे के पिता का दोस्त शिवम पाल (27) और जानकार दीपक (25) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों को जुआ और शराब पीने की लत है जिसे पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना के अनुसार, मंगलवार को शास्त्री नगर निवासी सुनील कुमार सराय रोहिल्ला पुलिस थाने पहुंचा और सात साल के बेटे प्रणव के लापता होने की जानकारी दी। उसने बताया कि कुछ देर पहले अज्ञात नंबर से कॉल कर कुछ लोगों ने तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी है। बदमाशों ने कहा कि प्रणव उनके पास है। यदि रकम लेकर झंडेवाला मंदिर नहीं आए तो बच्चे को मार दिया जाएगा। फौरन एसीपी प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया। सीडीआर के अलावा सीसीटीवी की पड़ताल की गई। चंद ही घंटों बाद टीम की मेहनत रंग लाई। पुलिस ने शिवम और दीपक को ओल्ड राजेंद्र नगर से दबोचकर मासूम को सकुशल मुक्त करा लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि इन लोगों ने सुनील के साले विकास के साथ मिलकर मासूम को अगवा किया है। उसने ही मासूम के बारे में सारी जानकारी दी है। खबर मिलने के बाद पुलिस ने विकास को दबोच लिया।
ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
पूछताछ में शिवम ने बताया कि कुछ साल पहले मासूम का पिता और वह नारायणा में फूड डिलीवरी वाली कंपनी में साथ में नौकरी करते थे। बाद में सुनील ने जुराब का कारोबार कर लिया। इस बात में उसे काफी फायदा हुआ। शिवम अभी भी छोटी-मोटी नौकरी कर रहा था। शिवम का सुनील के साले विकास के साथ उठना-बैठना था। शिवम, विकास और सिक्योरिटी गार्ड दीपक एक साथ बैठकर शराब पीते थे और जुआ भी खेलते थे। एक दिन तीनों ने सुनील के बेटे को अगवा करने की साजिश रची। शिवम और दीपक ने बाइक पर बिठाकर प्रणव को अगवा कर लिया। विकास देखरेख करता रहा। जब सुनील ने पुलिस को खबर दी तो विकास उसके साथ था। वह पुलिस के साथ प्रणव की तलाश में गया। इस दौरान वह शिवम और दीपक को पुलिस की लोकेशन की जानकारी देता रहा, लेकिन दूसरी टीम ने पहले शिवम व दीपक को दबोचा। इसके बाद बाद में विकास को भी गिरफ्तार कर लिया गया।