{"_id":"6031695c8ebc3ee97217e256","slug":"kidnap-case-villagers-will-hold-mahapanchayat-on-28-grnoida-news-noi566908617","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ताओं की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो 28 को महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहर्ताओं की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो 28 को महापंचायत
विज्ञापन
औरंगपुर गांव में पंचायत करते ग्रामीण।
- फोटो : Grnoida
दनकौर। क्षेत्र के औरंगपुर गांव से 13 फरवरी को अगवा किए गए कक्षा चार के छात्र की बरामदगी के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को पंचायत कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर 28 फरवरी को महापंचायत की घोषणा की।
औरंगपुर गांव निवासी संदीप नागर के भतीजे यश नागर को घर के बाहर से बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया था। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे। इसकी खबर बदमाशों के माता-पिता को मिली तो उन्होंने आरोपियों पर बच्चे को छोड़ने का दबाव बनाया। इस पर दो दिन बाद बदमाश बच्चे को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के नजदीक छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद से ही पुलिस की कई टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं। वहीं बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने पूर्व में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली का घेराव किया था। एसीपी तृतीय ब्रजनंदन राय ने 5 दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। अब ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस द्वारा दिया गया समय पूरा हो चुका है। यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 28 फरवरी को महापंचायत की जाएगी।
आरोपियों के गांव तक पहुंची पुलिस पर गिरफ्तारी नहीं
बताया जा रहा है कि बच्चे की मदद से पुलिस आरोपी अपहरणकर्ताओं के गांव तक पहुंच गई है। हालांकि आरोपियों के नाम स्पष्ट नहीं होने से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी हरियाणा के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
महिला को हिरासत में लिया
पुलिस ने शनिवार शाम अट्टा फतेहपुर गांव की एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, अपहरणकर्ता महिला के परिवार के लोग हैं, जो कई साल पहले हरियाणा के गांव में जाकर बस गए। महिला को बच्चे के अपहरण की जानकारी है। हालांकि महिला ने पुलिस द्वारा दिखाई गई फुटेज में बदमाशों को पहचानने से इनकार किया है।