फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Khanna youth's car collides with truck, dies on the spot

Noida News: खन्ना के युवक की कार ट्रक से टकराई, मौके पर मौत

Sun, 26 Oct 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 26 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Khanna youth's car collides with truck, dies on the spot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। एक सड़क हादसे में खन्ना के एक युवक की राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौत हो गई। मृतक की पहचान खन्ना निवासी करियाना व्यापारी अभिषेक विज के रूप में की गई है। यह हादसा गांव अंबे माजरा स्थित एक ट्रक से टकराने से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है।

मंडी गोबिंदगढ़ थाने के एसआई धर्मपाल ने बताया कि गाड़ी चालक गुरविंदर सिंह और अभिषेक विज फॉरच्यूनर कार से अपने दोस्त को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। सुबह जब दिल्ली से खन्ना घर वापस आ रहे थे तो जैसे ही वह मंडी गोबिंदगढ़ अंबे माजरा के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक गाड़ी की ब्रेक लगा दी। जिसके कारण पीछे से आ रही फॉरच्यूनर कार ट्रक से टकरा गई। कार पीछे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक गुरविंदर सिंह बुरी तरह घायल हो गया। कार की पिछली सीट पर बैठे अभिषेक विज भी बुरी तरह घायल हो गए। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अभिषेक विज को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed