{"_id":"63d3f2f3a2bd220cb755b4d7","slug":"kg-student-molested-in-toilet-in-private-school-noida-news-c-340-1-del1011-3871-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निजी स्कूल में केजी की छात्रा से शौचालय में छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निजी स्कूल में केजी की छात्रा से शौचालय में छेड़छाड़
विज्ञापन
नरेला के एक स्कूल में छात्रों ने दी वारदात अंजाम, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
शिकायत पर शिक्षक ने चॉकलेट आदि देने की बात कहकर चुप रहने के लिए
कार्रवाई न करने से स्कूल में परिजनों का हंगामा, मामला दबाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नरेला के एक निजी स्कूल में केजी की चार साल की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले शौचालय जाने के दौरान कुछ छात्रों ने बच्ची के निजी अंग से छेड़छाड़ की। वहीं, शुक्रवार को परिजनों ने स्कूल पर मामले को दबाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। नरेला थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
परिजनों का कहना है कि बच्ची ने शिक्षक से इस बात की शिकायत की तो उसे चॉकलेट आदि देने की बात कहकर चुप रहने के लिए कहा गया। उसे घर में किसी को बताने पर डराया गया। स्कूल प्रशासन ने भी मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन शुक्रवार को बच्ची ने मां को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने बच्ची के मेडिकल के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। परिजनों ने स्कूल प्रशासन से कार्रवाई के बारे में पूछा तो बताया गया कि सीसीटीवी खराब हैं। शौचालय के पास महिला कर्मचारी मौजूद रहती है। ऐसे में वारदात को कैसे अंजाम दिया गया। वहीं, परिजनों का कहना है कि शौचालय में मौजूद महिला कर्मचारी से पूछताछ और आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।