फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal's weight has decreased, health is in danger: Atishi

केजरीवाल का वजन घटा, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा : आतिशी

Wed, 03 Apr 2024 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's weight has decreased, health is in danger: Atishi
जेल प्रशासन ने कहा- केजरीवाल स्वस्थ, नियमित रूप से डॉक्टर कर रहे जांच
विज्ञापन

--------------
12 दिनों में 4.5 किलो वजन घटा मुख्यमंत्री का



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर बुधवार को सियासत हुई। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि जेल में केजरीवाल की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उनका वजन घट रहा है। उन्हें उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहिया कराई जाए। वहीं, तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि उनकी तबीयत सही है। मेडिकल रिपोर्ट सामान्य है। वजन जेल में आने के बाद से अब तक कम नहीं हुआ है। प्रदेश भाजपा ने कहा कि झूठ बोलना आप की आदत बन गई है।
प्रेसवार्ता में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। उनका ईडी की हिरासत के दौरान तीन बार शुगर लेवल गिर गया था। एक बार 46 तक भी पहुंच गया था, जो किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। सीएम का 12 दिनों में 4.5 किलो वजन घटा है। डायबिटीज के मरीज के लिए इतने कम समय में वजन घटना खतरनाक है। उनकी दिन में कई बार ब्लड शुगर लेवल की जांच होती है। घटते-बढ़ते शुगर लेवल के अनुसार उन्हें दवाइयां और इन्सुलिन इंजेक्शन लेने होते हैं। आतिशी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हिरासत में केजरीवाल के स्वास्थ्य को कुछ हुआ, तो देश भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। वहीं, दिलीप पांडे ने कहा कि केजरीवाल देश की जनता की उम्मीद हैं। भाजपा उनके स्वास्थ्य को लेकर राजनीति न करे। गिरफ्तारी के दौरान उनका वजन 69.5 किलो था, जो मात्र 12 दिनों में घटकर 65 किलो रह गया है। डाइट प्लान फॉलो न होने से शुगर लेवल भी गिरकर 46 पर आ गया है। आप के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। इधर, तिहाड़ जेल प्रशासन ने वजन कम होने के आरोप को गलत बताया है। जेल प्रशासन का कहना है कि सोमवार को केजरीवाल तिहाड़ पहुंचे थे। उस दिन दो डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया था। वे स्वस्थ हैं। नियमित रूप से डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी
केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में भेजा गया था। इसके बाद 28 मार्च को भी ईडी ने अदालत में पेश किया था। यहां से उन्हें चार दिन के लिए हिरासत में भेज दिया गया था। फिर एक अप्रैल को ईडी का पक्ष सुनने के बाद जिला अदालत ने मुख्यमंत्री को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed