{"_id":"661e76f801719b2acb01602a","slug":"kejriwals-message-from-jail-i-am-not-a-terrorist-noida-news-c-340-1-del1011-45644-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केजरीवाल का जेल से संदेश- मैं आतंकवादी नहीं हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केजरीवाल का जेल से संदेश- मैं आतंकवादी नहीं हूं
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा- सीएम के साथ जेल में किया जा रहा गलत व्यवहार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप मुख्यालय में वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जेल से देशवासियों के लिए संदेश भेजा है। इसमें उन्होंने कहा, ‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं। भाजपा मेरे साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है।’
आप सांसद के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ गलत व्यवहार कर भाजपा उनका मनोबल तोड़ना चाहती है, लेकिन हम टूटने वाले लोग नहीं हैं। केजरीवाल न टूटेंगे और न झुकेंगे। उन्होंने दिल्ली और देश की जनता के लिए बेटे व भाई की तरह काम किया, लेकिन भाजपा केजरीवाल से उनके परिवार और पत्नी की मुलाकात बीच में शीशे की दीवार खड़ी कर करवा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसके बाद भी मान सीधे मुख्यमंत्री से मिल नहीं मिल पाए। भाजपा मुख्यमंत्री की 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी करवा रही है। उनका मनोबल तोड़ने की योजना पर काम कर रही है। केजरीवाल ने आईआरएस की नौकरी छोड़कर देश सेवा का संकल्प लिया। सैद्धांतिक मुद्दा आया तो केजरीवाल ने 49 दिन की सरकार से इस्तीफा दे दिया। भाजपा उन्हें तोड़ने की कोई भी कोशिश करेगी तो केजरीवाल और मजबूत होकर लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। केजरीवाल के साथ जेल में जो कुछ भी हो रहा है, आप उसकी निंदा करती है। केजरीवाल हमेशा लड़े हैं और लड़ते रहेंगे।