फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal will soon leave CM residence, search for new house intensifies

Noida News: केजरीवाल जल्द छोड़ेंगे सीएम आवास, नए घर की तलाश तेज

Sat, 28 Sep 2024 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal will soon leave CM residence, search for new house intensifies
चुनाव को देखते हुए केजरीवाल नई दिल्ली क्षेत्र में रहने का कर रहे हैं विचार
विज्ञापन

कई विधायक, पार्षद, और आम लोग उन्हें अपने घर की पेशकश कर रहे हैं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के एलान के बाद अपने लिए नए घर की तलाश तेज कर दी है। दिल्ली में कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव हैं। इसके मद्देनजर केजरीवाल निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली के आसपास ही रहने को प्राथमिकता देना चाह रहे हैं, ताकि लोगों से नजदीकी जुड़ाव बना रहे।


इधर, उन्होंने जब से सरकारी आवास छोड़ने की घोषणा की है, तब से उन्हें अपना घर देने वाले लोगों की होड़ लग गई है। पार्टी के विधायक, पार्षद, कार्यकर्ता और आम लोगों समेत हर क्षेत्र से जुड़े लोग अपने घर में उनके रहने की पेशकश की हैं। इनमें डिफेंस कॉलोनी, पीतमपुरा, जोर बाग, चाणक्यपुरी, ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार और हौज खास समेत कई इलाकों के लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते हैं और ऐसे घर की तलाश में हैं, जहां उनका परिवार आराम से सहूलियत के साथ रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article