फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal says his relationship with auto drivers goes back a long way

ऑटो चालकों से रिश्ता बहुत पुराना : केजरीवाल

Sun, 12 Oct 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal says his relationship with auto drivers goes back a long way
आप की ऑटो विंग ने दिवाली मिलन समारोह आयोजित कर समस्याएं गिनाईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की ऑटो विंग ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में ऑटो चालक शामिल हुए और समस्याएं साझा कीं। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऑटो वालों से उनका रिश्ता बहुत पुराना और दिल से जुड़ा है।

आप सरकार ने ऑटो चालकों के लिए फिटनेस-परमिट शुल्क समाप्त किए, स्टैंड बनाए और व्यवस्था को सरल बनाया था लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद फिर से शोषण शुरू हो गया। भाजपा ने चुनाव के दौरान ऑटो वालों को सात सौगातें देने का वादा किया था लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। जिस सरकार ने जहां झुग्गी, वहां मकान का वादा किया था उसने अब जहां झुग्गी, वहां मैदान बना दिया है। वर्ष 2013 में जब आप पहली बार चुनाव लड़ी थी, तब भी ऑटो चालक कांग्रेस सरकार से उतने ही परेशान थे जितना आज भाजपा शासन में हैं। वहीं, प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल और ऑटो चालकों के बीच दिल से जुड़ा रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed