{"_id":"679cdac9b28a2ba8ba0a35b7","slug":"kejriwal-reached-election-commission-with-yamuna-water-replied-to-the-notice-noida-news-c-340-1-del1011-78192-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना का पानी लेकर चुनाव आयोग पहुंचे केजरीवाल, नोटिस का जवाब दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना का पानी लेकर चुनाव आयोग पहुंचे केजरीवाल, नोटिस का जवाब दिया
विज्ञापन
केजरीवाल का दावा - विरोध के बाद यमुना में कम हुआ अमोनिया का स्तर
जानबूझकर भाजपा भेज रही अमोनिया वाला पानी, चुनाव आयोग करे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप संयोजक अरविंद
केजरीवाल ने शुक्रवार को यमुना का पानी लेकर चुनाव आयोग पहुंचे। यहां आयोग के दूसरे नोटिस का जवाब देने के साथ केजरीवाल ने दावा किया कि उनके विरोध के बाद यमुना में अमोनिया का स्तर तेजी से घटा है। दिल्ली को परेशान करने के लिए भाजपा ने यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ाया था। इसे लेकर भाजपा पर कार्रवाई करनी चाहिए।
केजरीवाल ने दूसरे नोटिस के जवाब में कहा कि मेरी कही गई बात हरियाणा से दिल्ली को दिए जा रहे कच्चे पानी में अमोनिया के असाधारण और खतरनाक स्तर के संदर्भ में थी। मेरी बात का कोई और मतलब निकालना गलत होगा। अमोनिया के स्तर को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई ठोस काम नहीं हुआ। मुख्य सचिव ने भी हरियाणा के मुख्य सचिव से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह संकेत भी मिले कि यमुना को प्रदूषित करने या अतिरिक्त पानी न देकर समस्या का समाधान नहीं करने का फैसला राजनीतिक स्तर पर लिया जा रहा था। इसके बाद मजबूरन जनता के हित में सार्वजनिक तौर पर इस मुद्दे को उठाना पड़ा।
उन्होंने कहा कि विरोध के बाद दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा 7 पीपीएम से घटकर 2 पीपीएम हो गई है। अगर हम आवाज नहीं उठाते तो आज दिल्ली की आधी आबादी को पानी नहीं मिल रहा होता। आयोग के दूसरे नोटिस में जो भाषा लिखी है, उससे ऐसा लगता है कि वह पहले से ही तय कर चुके हैं कि क्या सजा सुनानी है। दिसंबर में आतिशी ने देखा कि दिल्ली में यमुना के जरिये जो पानी आ रहा है, उसमें अमोनिया बढ़ने लगा है। दिसंबर से जनवरी तक दिल्ली सरकार और यहां तक की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश की। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में आतिशी ने सैनी को फोन किया और बताया कि दिल्ली में आ रहे यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक है। उन्होंने इस दिशा में काम करने का आश्वासन दिया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया और अमोनिया बढ़ने के कारण एक-एक कर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने लगे।
विज्ञापन
पीछे पड़ गया चुनाव आयोग
केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि सैनी पर कार्रवाई करने की जगह चुनाव आयोग हमारे पीछे पड़ गया है। जिस राज्य से पानी आ रहा है, वह दूसरे राज्य के लिए संकट पैदा कर सकता है। केजरीवाल ने फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त को सार्वजनिक तौर पर यमुना का पानी पीकर दिखाने को कहा।
दोषी है हरियाणा के मुख्यमंत्री
केजरीवाल ने दावा किया कि यमुना में अमोनिया बढ़ने के पीछे हरियाणा के मुख्यमंत्री ही दोषी हैं। उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने देश की राजधानी के लोगों को गंभीर कष्ट में डालने की कोशिश की है।