फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal is especially worried about his hunger for power: Imran Masood

केजरीवाल ने सत्ता की भूख में खास की चिंता : इमरान मसूद

Thu, 16 Jan 2025 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal is especially worried about his hunger for power: Imran Masood
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद ने आप संयोजक को घेरा, पांच सवाल किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में आप को घेरने के लिए बृहस्पतिवार को सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को चुनावी मैदान में उतारा। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए पांच सवाल किए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सत्ता की भूख में खास पर चिंता जताते हैं, जबकि आम आदमी की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं।

केजरीवाल ने दस साल में दिल्ली के मुसलमानों की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया। जब चुनाव नजदीक हैं, तो केजरीवाल को अचानक इनकी चिंता सताने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह चिंता आम मुसलमानों की नहीं, बल्कि प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की है। इसका मकसद केवल वोट बैंक की राजनीति करना है। दिल्ली में अपराध दर लगातार बढ़ रही है। इसके लिए भाजपा की नीतियां जिम्मेदार हैं। आप और भाजपा दिल्ली के विकास और सामुदायिक सद्भाव बनाए रखने में असफल रही हैं। केजरीवाल सरकार के झूठे वादों और मौन रवैये ने जनता को निराश किया है।उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि जहांगीरपुरी और पूर्वी दिल्ली की सांप्रदायिक हिंसा पर क्यों चुप्पी साधी। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा व पीड़ित समुदायों की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं किया। आप नेताओं ने बिलकिस बानो के मामले पर कोई ठोस प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। शाहीन बाग प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल के प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए बयान ने असहमति की आवाज को कमजोर किया। महामारी के दौरान मरकज को लेकर आप की भूमिका ने सांप्रदायिक विभाजन को और गहरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed