Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal government's old relationship with scams: BJP

केजरीवाल सरकार का घोटालों से पुराना रिश्ता : भाजपा

Wed, 17 Apr 2024 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal government's old relationship with scams: BJP
सचदेवा ने कहा- अब शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में मनमानी कंपनियों को ठेका देने का मामला सामने आया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ही नहीं, पूरी दिल्ली सरकार का घोटालों से पुराना रिश्ता है। जेल में बंद सत्येंद्र जैन की पहली पोल 2020 में खुली थी। 2018 में केजरीवाल के साढ़ृ सुरेंद्र बंसल की कंपनी पीडब्ल्यूडी में फर्जी बिल घोटाले में लिप्त पाई गई थी। इसी तरह 2020-21 में दिल्ली जल बोर्ड में दो कंपनियों ने बिल घोटाला किया था। उपभोक्ता बिल जमा करता था और रकम निजी कंपनियों के खाते में जाती थी।

वर्ष 2021-22 में शराब कंपनियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार किया। इसी मामले में वे जेल में हैं। दिल्ली वाले इन घोटालों को भूले भी नहीं कि अब शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में मनमानी कंपनियों को ठेका देने का मामला सामने आ गया है। भाजपा के सवालों पर दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भ्रामक बयान देकर विषय भटकाने की कोशिश कर रहे है। आम आदमी पार्टी बताए कि बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप जिसकी मालिक सीमा बंसल पंजाब में आप नेता है को शिक्षा विभाग ने 2021 में ऊंची बोली के बाद भी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का ठेका क्यों दिया। पार्टी के साथ उनका क्या रिश्ता है। भारद्वाज बताएं कि फेल सर्टिफिकेशन वाली कंपनी तिरुपति मेडिलाइन प्राइवेट लिमिटेड और उसके मालिक मुदित गुप्ता, शुभम गुप्ता से आम आदमी पार्टी का क्या रिश्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article