फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kejriwal arrest: Protest lasted for hours at ITO

केजरीवाल गिरफ्तारी : आईटीओ पर घंटों चला प्रदर्शन

Sat, 23 Mar 2024 12:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:56 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal arrest: Protest lasted for hours at ITO
हिरासत में लिए गए विधायक व अन्य नेता, कुछ देर बार छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षदों व नेताओं ने आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब नौ बजे से समर्थक आईटीओ के पास जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान कुछ समर्थक छोटे रास्ते से पार्टी मुख्यालय तक पहुंच गए। सुबह 10 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया। साथ ही, पार्टी मुख्यालय पहुंचे समर्थकों को पुलिस बाहर ले गई। कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आईटीओ से भाजपा मुख्यालय तक छह लेयर सुरक्षा के कारण पार्टी समर्थक आईटीओ लाल बत्ती से आगे नहीं जा पाए। प्रदर्शन बढ़ता देख समर्थक आईटीओ पर ही बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। करीब 12 बजे तक आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन चलता रहा। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, विधायक महेंद्र गोयल, अखिलेश पति त्रिपाठी, कुलदीप, पूर्व विधायक सरिता सिंह सहित आप नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को आईटीओ से द्वारका, नरेला सहित दिल्ली के दूरदराज क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
आप कार्यालय पर छाया सन्नाटा
सुबह करीब साढ़े नौ बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया गया। इसके बाद कार्यालय तक आने वाले हर छोटे रास्ते को बंद कर दिया गया। हालत यह हुई कि सुबह साढ़े 11 बजे तक पार्टी मुख्यालय पर पूरी तरह से सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


आईटीओ पर लगा जाम
आप कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आईटीओ पर जाम लगा रहा। इसके अलावा लक्ष्मी नगर से आईटीओ के तरफ आने वाले रास्ते पर भी जाम की स्थिति रही। लोगों को दो मिनट का सफर आधे घंटे में पूरा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed