{"_id":"661e8fd1698557eac30c6ed1","slug":"kejriwal-an-economic-criminal-bjp-noida-news-c-340-1-del1011-45673-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल एक आर्थिक अपराधी : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल एक आर्थिक अपराधी : भाजपा
विज्ञापन
सचदेवा बोले- तिहाड़ दिल्ली सरकार के अधीन, नहीं हो रहा उत्पीड़न
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के लोगों की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति सहानुभूति खत्म हो गई है। वे कितना भी दिखावा करने की कोशिश कर लें, लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि तिहाड़ दिल्ली सरकार के अधीन है। उन्हें किसी उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जेल मैनुअल और संबंधित न्यायालय के निर्देश से बंधे जेल अधिकारी सुविधाएं दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, वे अपने भ्रामक बयानों से लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते। सभी जानते हैं कि केजरीवाल अवैध मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल आर्थिक अपराधी हैं, जिन्होंने अपनी आम आदमी पार्टी के लिए रिश्वत जुटाने के लिए न केवल शराब नीति बनाई, बल्कि कई अन्य विभागों के फंड का दुरुपयोग और प्रभावित किया है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल विक्टिम कार्ड खेलने से बाज आएं, क्योंकि जनता उनकी सारी सच्चाई को समझ चुकी है। जनता को पता है कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं और हाईकोर्ट तक ने गिरफ्तारी को पूरी तरह जायज बताया है। करोड़ों के भ्रष्टाचार के बाद खुद को क्लीन चिट वह कैसे दे सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल के प्रपंच की पोल खोल दी है।