{"_id":"5f0a082c8ebc3e636c6647ab","slug":"kavita-scured-1st-position-in-nooh-mewat-news-noi5226596167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है, टॉपर कविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है, टॉपर कविता
विज्ञापन
जिला टॉपर कविता
नूंह। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार रात दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया। जिले का परीक्षा परिणाम 56.18 प्रतिशत रहा। नूंह जिला प्रदेश में 22 वें स्थान के साथ अंतिम पायदान पर रहा। वहीं वर्ष 2018 में 39.80 प्रतिशत के साथ भी जिला अंतिम पायदान पर रहा। इस वर्ष जिले के कुल 11287 छात्र-छात्राओं में से 6341 पास हुए। जबकि 1288 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। वहीं 3658 लोग फेल हुए हैं।
पिछले कई वर्षों से जिले में अपना परचम फहरा रहे नूंह खंड के छछेड़ा स्थित प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कविता जिले की टॉपर रही। कविता ने कुल 500 अंकों में से 495 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे स्थान पर तावडू खंड के बिस्सर अकबरपुर स्थित न्यू हिंद स्कूल की छात्रा लवन्या ने 493 अंक प्राप्त किए। वहीं पुन्हाना खंड के बिसरू गांव स्थित स्कॉलर पब्लिक स्कूल के छात्र सोहेल ने 492 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे स्थान पर 489 अंकों के साथ फिरोजपुर झिरका के जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की क्षमा रही। वहीं पांचवें स्थान पर नूंह खंड के खेड़ा खलीलपुर स्थित एकता स्कूल की छात्रा मुस्कान रही। छठे स्थान पर तावडू के विश्वकर्मा स्कूल की छात्रा नेहा रही। जिले के में टॅाप टेन की सूचि में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भी अपना दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार जिले का परीक्षा परिणाम ज्यादा बेहतर नहीं रहा। इस बार जिले को वर्ष 2018 की भांति अंतिम पायदान पर संतोष करना पड़ा। जबकि बीते वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम प्रदेश में पांचवें स्थान के साथ बेहतर रहा।
जिले के सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 48. 58 व निजी स्कूलों का 66.34 प्रतिशत रहा। जिला शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व जिले में शिक्षा अधिकारी की कमान संभाली है। आगे चलकर शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। वहीं निजी स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मास्टर देशराज ने कहा कि उनके स्कूल के बच्चे हर वर्ष जिले में टॉप कर रहे हैं। आगे भी जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
जिले में शिक्षा सहित हर क्षेत्र में सुविधाओं का भारी अभाव है। इसलिए मैं आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा कर मेवात जैसे पिछड़े क्षेत्रों में विकास के लिए कार्य करना चाहती हूं।
- कविता, जिला टॉपर, प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा नूंह।
जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत अधिक कार्य करने की जरूरत है। इसलिए मैं आगे चलकर एक डॉक्टर बनकर जिले के लोगों की सेवा करना चाहूंगी।
- लवन्या, न्यू हिंद स्कूल, बिस्सर अकबरपुर तावडू।
आज कई क्षेत्रों में युवाओं को आगे बढ़ने की जरूरत है। लेकिन देश में अभी भी कई लोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए मैं आगे चलकर आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहूंगा।
-सोहेल, स्कॉलर पब्लिक स्कूल, बिसरू पुन्हाना।