{"_id":"68613a77f98f1cf23c095230","slug":"kanwar-yatra-strict-action-will-be-taken-against-those-who-play-loud-dj-and-raise-provocative-slogans-grnoida-news-c-23-1-lko1064-66603-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : तेज आवाज में डीजे बजाने और भड़काऊ नारे लगाने वालों पर होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : तेज आवाज में डीजे बजाने और भड़काऊ नारे लगाने वालों पर होगी सख्ती
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ड, गांव-गांव हो रहा सर्वे, दो हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
फोटो
ग्र्रेटर नोएडा। कांवड़ यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। गांव-गांव सर्वे किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों की संख्या पता चल सके। तेज आवाज में डीजे बजाने डीजे और भड़काऊ नारे लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे की ऊंचाई भी सीमित रहेगी, ताकि बिजली के तारों से टकराव जैसी घटनाएं न हों। करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
गाजियाबाद के लालकुआं से होते हुए दादरी जीटी रोड, बादलपुर, ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जाने वाले मार्गों कांवड़िये गुजरते हैं। ताज हाईवे से भी श्रद्धालु ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांवों में प्रवेश करते हैं।
ट्रैफिक डायवर्जन वाले स्थलों पर विशेष रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। पड़ाव और भंडारा स्थल पर भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगा। चौकीदारों, ग्राम प्रहरी और पुलिस मित्रों को भी सतर्क किया गया है। उपद्रवियों की पहचान कर उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर नजर
कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या वीडियो वायरल करने वालों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस की सोशल मीडिया सेल के साथ निगरानी टीमें लगातार ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखेंगी।
-- -- -- -
वर्जन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पीस कमेटी और धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई है। साउंड संचालकों को भी बैठक में जरूरी निर्देश दिए गए। आसपास के जनपद की पुलिस के साथ समन्वय बैठ की गई है। उपद्रवियों पर नजर रखी जा रही है। -राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था)