फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kanjhawala case: chargesheet filed against seven accused

कंझावला कांड : सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर

Sat, 01 Apr 2023 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Kanjhawala case: chargesheet filed against seven accused
स्कूटी सवार अंजलि को कार से घसीटने व हत्या का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने चार को हत्या सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी बनाया
तीन के खिलाफ साक्ष्य नष्ट करने सहित अन्य आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला में स्कूटी सवार अंजलि को कार से घसीटने व हत्या के मामले में पुलिस ने अदालत में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया है, जबकि तीन को साक्ष्य नष्ट करने सहित अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया है। रोहिणी अदालत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल के समक्ष पुलिस ने जांच पूरी होने पर लगभग 800 पेज का आरोपपत्र दायर किया है। पुलिस ने लगभग 120 गवाहों का हवाला दिया है। तर्क रखा है कि गवाहों के बयानों के अलावा जांच के दौरान एकत्रित सामग्री, साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं।

एक जनवरी को सुल्तानपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया था। अंजलि को कार के नीचे फंसाकर कई किलोमीटर तक घसीटा गया था। आरोपपत्र में पुलिस ने तर्क रखा कि जांच के दौरान मनोज मित्तल, अमित खन्ना, कृष्ण उर्फ कालू, मिथुन उर्फ अर्जुन उर्फ केडी, दीपक खन्ना, अंकुश खन्ना, आशुतोष भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया। आरोपपत्र में मुख्य आरोपी अमित खन्ना को धारा-302 हत्या के अलावा धारा 279/337/201/212/182/34/120बी व 3/181, 185 मोटर वाहन अधिनियम के तहत आरोपी बनाया है। वहीं, आरोपी कृष्ण, मिथुन व मनोज मित्तल के खिलाफ धारा 302/201/212/34/120बी/182 के तहत आरोपपत्र दायर किया गया है। दीपक खन्ना, अंकुश व आशुतोष को धारा 201/212/182/34/120बी के तहत आरोपी बनाया गया है। दीपक, अमित, कृष्ण, मनोज व मिथुन न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि आशुतोष और अंकुश जमानत पर हैं। अदालत ने हाल ही में पुलिस को मामले में एक अप्रैल तक आरोपपत्र दायर करने का निर्देश दिया था। तय नियमों के तहत यदि ऐसे मामले में 90 दिनों में आरोपपत्र दायर नहीं किया जाता तो आरोपी स्वयं ही जमानत का हकदार बन जाता है। यह अवधि खत्म हो रही थी। घटना 31 दिसंबर की रात को हुई और 13 किलोमीटर तक अंजली को गाड़ी से घसीटा गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed