{"_id":"693d6b577a5b1c023909fa9d","slug":"kalash-yatra-taken-out-before-the-bhagwat-katha-grnoida-news-c-23-1-lko1064-82801-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अग्र भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अग्र भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। श्रीमहाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा की ओर से शनिवार को सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय अग्र भागवत कथा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व समिति की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि अग्र भागवत से पहले साइट-4 स्थित श्री शक्ति मंदिर से कलश यात्रा का शुरुआत हुई और पूरे सेक्टर में होते हुए श्री अग्रसेन भवन पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में पूनम गुप्ता, निधि गर्ग, अंजलि बंसल, श्वेता जिंदल, कोमल बंसल, शिखा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शीतल गर्ग, मानसी गोयल, सोनिका गुप्ता आदि महिलाएं उपस्थित रही। भागवताचार्य प. बालकिशन शास्त्री ने श्रद्धालुओं को अग्र भागवत ग्रंथ के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, नवीन जिंदल, बृजमोहन गोयल, अमित गोयल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अंकुर गर्ग, विनोद गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल, गिरीश जिंदल, राजेश गुप्ता ने कथा का श्रवण किया।
कथा में भक्त ध्रुव के प्रसंग सुनाए
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जारी है। तीसरे दिन कथा वाचक स्वामी ब्रह्मनंदन महाराज ने भरत व भक्त ध्रुव के प्रसंग सुनाए। प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन को सत्य, प्रेम और सेवा के मार्ग पर ले जाने का माध्यम है।