फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kajal, who was out on bail, rented a flat fraudulently, case registered

Noida News: जमानत पर बाहर आई काजल ने धोखे से किराए पर लिया फ्लैट, केस दर्ज

Fri, 20 Sep 2024 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Kajal, who was out on bail, rented a flat fraudulently, case registered
जमानत पर बाहर आई काजल ने धोखे से किराए पर लिया फ्लैट, केस दर्ज
विज्ञापन

-पिता और दो अन्य लोग भी एफआईआर में शामिल, पुलिस सत्यापन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप और सरिया माफिया रवि काना की सहयोगी काजल झा के खिलाफ कब्जा करने की नीयत से फ्लैट किराए पर लेने के आरोप में थाना बीटा-2 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में काजल के पिता समेत दो अन्य को भी शामिल किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि जिस प्रॉपर्टी डीलर के जरिए फ्लैट किराए पर दिया गया, उसने इन लोगों के खतरनाक अपराधी होने की बात छिपाई। पुलिस सत्यापन के फर्जी कागज तैयार किए गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काजल झा पर गैंगस्टर सहित कई मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर जेल से बाहर है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जेपी ग्रीन सोसाइटी मून कोर्ट में उसका एक फ्लैट है। प्रॉपर्टी डीलर नीरज और महीपाल ने फ्लैट किराए पर देने के लिए कहा था। इसी वर्ष 26 जुलाई को दोनों डीलरों ने उनकी दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सुनील झा से मुलाकात कराई। पीड़ित ने उस समय पुलिस सत्यापन की शर्त भी रखी तो सुनील तैयार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने सत्यापन के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए और फ्लैट किराए पर ले लिया। जब आरोपी रहने के लिए सोसाइटी पहुंचे तो आसपास के लोगों ने उन्हें पहचान लिया। सोसाइटी के लोगों ने पीड़िता को बताया कि उन्होने अपना मकान खतरनाक अपराधियों को दे दिया है। आरोप है कि जब इन लोगों से फ्लैट खाली करने को कहा तो सुनील झा की बेटी काजल ने उन्हें धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने काजल झा, पिता और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed