{"_id":"662df6dd821ea4a98d05c9ce","slug":"kajal-jha-and-ravi-story-clue-found-from-wife-arrest-ravi-had-reached-thailand-with-girlfriend-kajal-via-nepal-2024-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kajal And Ravi: पत्नी की गिरफ्तारी से मिला सुराग... नेपाल के रास्ते गर्लफ्रेंड काजल संग थाईलैंड पहुंचा था रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kajal And Ravi: पत्नी की गिरफ्तारी से मिला सुराग... नेपाल के रास्ते गर्लफ्रेंड काजल संग थाईलैंड पहुंचा था रवि
Sun, 28 Apr 2024 12:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:43 PM IST
सार
स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड को थाईलैंड से भारत लाया गया। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में रवि काना और काजल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाईलैंड में गिरफ्तार किए गए 50-50 हजार के इनामी स्क्रैप माफिया रवि काना और सहयोगी काजल झा को 6 मई तक जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को थाईलैंड पुलिस दिल्ली हवाई अड्डे पर दोनों आरोपियों को ग्रेनो पुलिस को सौंपकर लौट गई। शनिवार को कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब कमिश्नरेट पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है।
एडीजीसी अमित कुमार शर्मा के मुताबिक दनकौर के गांव दादूपुर के निवासी रवि नागर उर्फ रवि काना के खिलाफ अलग-अलग थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी काजल झा के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट सहित दो मुकदमे दर्ज हैं। रवि काना को थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया था। वहां उसके कब्जे से एक लाख थाईलैंड करेंसी, पांच मोबाइल और 20 से अधिक मोबाइल सिम जब्त किए गए थे।
पत्नी की गिरफ्तारी से मिला था रवि का सुराग
इसी 16 फरवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रवि काना की पत्नी मधु नागर को गिरफ्तार किया गया था। वह भी थाईलैंड से ही दिल्ली आ रही थी। मधु से ही पुलिस को रवि और काजल के बैंकॉक में छिपे होने की बात पता चली थी। थाईलैंड में रवि, मधु और काजल एक ही फ्लैट में रहते थे। तीनों पर्यटन वीजा पर वहां गए थे। यह जानकारी मिलने के बाद से पुलिस दोनों आरोपियों को भारत लाने के लिए प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
नेपाल के रास्ते पहुंचा था थाईलैंड
गैंगरेप और गैंगस्टर एक्ट में वांछित रवि सहयोगी काजल के साथ दिसंबर 2023 में नेपाल के रास्ते थाईलैंड पहुंचा था। इसके बाद से अब तक वहीं था। पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर नोटिस और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। इसके लिए सीबीआई, इंटरपोल और अन्य एजेंसियों के साथ पुलिस ने समन्वय किया गया। इसी के चलते दोनों आरोपियों को थाईलैंड की पुलिस ने 26 अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डिपोर्ट किया। यहां से थाना नॉलेज पार्क पुलिस, स्वॉट टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

100 से ज्यादा सवाल दोनों से पूछे, रो पड़ी काजल
शुक्रवार रात कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में थाना नॉलेज पार्क में दोनों आरोपियों से 100 से अधिक सवाल पूछे गए। पहले दोनों ने अलग-अलग पूछताछ हुई। इसके बाद दोनों को आमने-सामने बैठा कर सवाल पूछे गए। इसके बाद एक बड़े पुलिस अधिकारी के कार्यालय में पूछताछ की गई। इनमें माफिया के काले कारोबार से लेकर सहयोगियों के संबंध में सवाल पूछे गए। इस दौरान

काजल से पूछा गया कि वह किस प्रकार रवि काना से मिली और कारोबार में किस तरह भागीदार बनी। पुलिस ने काजल से यह भी पूछा कि फरार होने के बाद वह रवि काना के साथ कहां-कहां पर गई।
गिरफ्तारी... कब और कैसे
23 अप्रैल : थाईलैंड के बैंकाॅक में वहां के समय अनुसार दोपहर एक बजे थाई पुलिस ने गिरफ्तार किया
25 अप्रैल : रात 11.30 बजे थाई पुलिस दोनों को लेकर दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची
26 अप्रैल : रात 2:30 बजे एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की कार्रवाई पूरी
26 अप्रैल : सुबह 7.30 बजे कमिश्नरेट पुलिस को एयरपोर्ट से सूचना दी गई
26 अप्रैल : दोपहर 1 बजे कमिश्नरेट पुलिस एयरपोर्ट पहुंची
26 अप्रैल : शाम 4 बजे दोनों को लेकर पुलिस थाना नॉलेज पार्क पहुंची। जहां दोनों से से पूछताछ हुई
27 अप्रैल : दोपहर 2 बजे रवि और काजल जिला अदालत में पेश किया गया

यह पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
तरुन छोंकर, अवध बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी उर्फ महकार, अनिल, राजकुमार नागर, आजाद नागर, विकास नागर, अफसार अली, राशिद अली, विक्की, अमन, विशाल, प्रहलाद और मधु नागर आदि।