फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JSS Noida overall winner in Inter School Multi Sports Tournament

Noida News: अंतर स्कूल मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में जेएसएस नोएडा ओवरऑल विजेता

Fri, 17 Oct 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
JSS Noida overall winner in Inter School Multi Sports Tournament
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। फिटनेस फोकस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर से आयोजित तीसरे अंतर स्कूल मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में जेएसएस नोएडा ओवरऑल विजेता रही। प्रतियोगिता में जेएसएस के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस, योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और स्केटिंग स्पर्धा में कुल 61 पदक हासिल किए।
विज्ञापन


फिटनेस फोकस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के निदेशक अरुण शर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में 15 से 16 अक्तूबर तक तीसरी अंतर स्कूल मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में नौ स्कूलों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। इसमें जेएसएस नोएडा ने 24 स्वर्ण, 15 रजत व 22 कांस्य पदक हासिल कर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

वहीं, सेंट टेरेसा स्कूल वेस्ट ने 20 स्वर्ण, 16 रजत, 18 कांस्य पदक और इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल वेस्ट ने 20 स्वर्ण, 12 रजत व 20 कांस्य पदक कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। 15 स्वर्ण, 22 रजत, 12 कांस्य पदक के साथ भारत राम ग्लोबल स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के निदेशक दीपांशु गुलाटी, हरविंदर बुधिराजा, शुभम गुलाटी ने विजेता टीमों को ट्राॅफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed