फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Joint Working Group to operate Medical Device Park

Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क का संचालन करेगा संयुक्त कार्य समूह

Wed, 03 Jun 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Joint Working Group to operate Medical Device Park
जापानी निवेशकों के प्रतिनिधि भी कार्य समूह में शामिल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में जापानी निवेशकों के सहयोग से चिकित्सा उपकरणों का निर्माण होगा। इन कामों की निगरानी के लिए संयुक्त कार्य समूह बनाया गया है। इसमें जापानी संस्था मेडिकल एक्सीलेंस जापान (एमईजे) के अलावा केंद्र, राज्य और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी शामिल होंगे।

अधिकारियाें ने बताया कि चिकित्सा उत्पादन के लिए अब तक कंपनियों को 101 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। एक कंपनी ने उत्पादन भी शुरू कर दिया है। वहीं, दस कंपनियों में निर्माण चालू है। तकनीक साझेदारी और आस्का लैब की स्थापना के लिए यीडा और एमईजे के बीच बीते महीने एक अनुबंध हुआ था। अब संयुक्त कार्य समूह बनाया गया है जिसमें यीडा की तरफ से मुख्यमंत्री के सलाहकार, यीडा के सीईओ आरके सिंह, एसीईओ शैलेंद्र भाटिया, एमडीपी के दो आवंटी शामिल हैं। वहीं, एमईजे की तरफ से जापान की सरकार के प्रतिनिधियों और निवेशक शामिल हैं। यह संयुक्त कार्य समूह एमडीपी के लिए आवश्यक अवसंरचना, नियामकीय सहयोग, भूमि आवंटन, उपयोगिताएं और निवेशकों के लिए नीतिगत प्रोत्साहन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed