फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   JJP party meeting held on Saturday

सदस्यता अभियान के लिए जजपा की बैठक

Sun, 22 Dec 2019 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
JJP party meeting held on Saturday
फिरोजपुर झिरका। झिरका के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह परिसर में शनिवार को जजपा की सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता हल्का प्रधान समसुदीन गूमल द्वारा की गई। इसमें जजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी।
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी के प्रमुख एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आदेश पर जिले में 20 दिसंबर से जनवरी 20- 2021 तक पार्टी को जिले में मजबूत करने के लिये सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

जजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने कहा कि हर सदस्य पार्टी को मजबूत करने के लिए 36 बिरादरी को लोगों को शामिल कर नई सदस्यता प्रदान करने के लिए गांव- गांव जाकर लोगों से संपर्क करें। इस कड़ी में शनिवार को पार्टी के हल्का प्रधान समसुदीन दिन गूमल की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष तैय्यब हुसैन घसेड़िया की ओर से पार्टी की गाइड लाइन के संबंध में जानकारी दी गई। समसुद्दीन गूमल व शौकीन एडवोकेट ने कहा कि जिले की हर विधानसभा में 2 हजार 500 नए सक्त्रिस्य सदस्य बनाने के आदेश पार्टी प्रमुख की ओर से प्राप्त हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्का प्रधान समसुदीन गूमल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जो पार्टी के लिए तनमन धन व समर्पित भाव से काम करेगा। इस अवसर पर हल्का प्रधान नूह आस मोहम्मद, इरशाद, लुकमान पिथोरपुरी, नजिस, आकिल, साबिर, गफ्फार, अय्यूब, खुदा बख्श उर्फ मोटा सरपंच भादस, न्याजु समेत पार्टी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed