फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jind police busted fake call center by raiding in Noida

Noida News: जींद पुलिस ने नोएडा में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़

Sun, 10 Sep 2023 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jind police busted fake call center by raiding in Noida
जींद पुलिस ने नोएडा में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़
विज्ञापन

- अंतरराज्यीय गिरोह की पांच युवतियों समेत सात गिरफ्तार, सरगना फरार
- 23 मोबाइल फोन, 30 सिम कार्ड,

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/ जींद। हरियाणा की जींद पुलिस ने नोएडा में छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह की पांच युवतियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 30 सिम कार्ड व लैपटॉप बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी लक्ष्य, दीपा व डोली, नोएडा निवासी अमन कुमार, वंशिका व निशा और ईस्ट दिल्ली निवासी फिजा के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना नोएडा निवासी सौरभ फरार हो गया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने लक्ष्य को पांच दिन के रिमांड पर लिया जबकि युवतियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जींद के डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि गांव हरीगढ़ निवासी सीमा के पास 21 जुलाई को कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईआरडीएआई में अधिकारी बताते हुए बीमा पॉलिसी रिफंड कराने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने ऑनलाइन ही कुछ फाॅर्म भरवाने की बात कहकर 30 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने सीमा की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में नोएडा के सेक्टर-62 में चल रहे एक कॉल सेंटर से ठगी की बात सामने आई। लोकेशन के आधार पर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

गूगल पर अलग-अलग कंपनियों के नाम से डाल देते थे अपने नंबर
डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी गूगल पर मोबाइल नंबरों को अलग-अलग कंपनियों के हेल्पलाइन नंबरों के रूप में डाल देते थे। लोग जब किसी भी कंपनी का हेल्पलाइन नंबर गूगल पर सर्च करते तो आरोपियों के नंबर दिखने लगते थे। इन नंबरों पर कॉल कर सहायता मांगने पर आरोपी ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नोएडा पुलिस को नहीं दी जानकारी
हरियाणा की जींद पुलिस ने सेक्टर-62 में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया लेकिन इसकी जानकारी नोएडा पुलिस को नहीं दी। नोएडा पुलिस को कार्रवाई की भनक भी नहीं लगी। नोएडा के डीसीपी हरीश चंदर ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई की सूचना नहीं है। वहीं कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक ने भी ऐसी कार्रवाई की जानकारी नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed