Greater Noida: सिगरेट पीने को लेकर JIIMS कॉलेज में छात्र और सुरक्षा गार्ड भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल
ग्रेटर नोएडा के JIIMS कॉलेज में सिगरेट पीने को लेकर छात्र और सुरक्षा गार्ड के बीच जमकर मारपीट हुई। सुरक्षा गार्ड ने अपने पांच अन्य साथियों को बुला लिया। मारपीट में 15 छात्र घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार, सिगरेट पीने को लेकर जिम्स कालेज में छात्र और सुरक्षा गार्ड में जमकर लाठी-डंडे चले। सुरक्षा गार्ड ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में 15 छात्र घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 33 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। शुरुआती जानकारी मिली है कि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के हॉस्टल में एक छात्र सिगरेट पी रहा था। हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड ने छात्र से सिगरेट पीने से मना किया था।
अपनी मांगों को लेकर धरना देते एमबीबीएस छात्र
छात्रों का कहना है कि लगभग 25 छात्र घायल हुए हैं। कई साथी ङर की वजह से ऊपर से कूदे हैं। लगभग 5 छात्रों के पैर में फ्रैक्चर है। छात्रों का आरोप है कि पहले भी दो तीन बार झगड़ा हो चुका है। जीबीयू के सिक्योरिटी गार्ड जीवीयू के छात्रों को बुला कर लाते हैं। इससे झगड़ा बढ़ता है। इस घटना को लेकर छात्र हंगामा कर रहे हैं।
जीबीयू स्थित जिम्स के छात्रावास में सुरक्षाकर्मियों ने एमबीबीएस छात्रों पर मामूली विवाद में हमला कर दिया। हमले में 25 छात्र घायल हो गए। छात्रावास में जमकर तोड़फोड़ के विरोध में एमबीबीएस छात्र धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। घायल छात्रों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों समेत 33 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर 50-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एमबीबीएस स्टूडेंट के धरना प्रदर्शन के कारण ओपीडी बंद है। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि उनके छात्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने हमला किया उनके सामान तोड़े गए 22 छात्र घायल हुए हैं। इनमें चार के फ्रैक्चर है।