फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewelry made of natural stones is pleasing to Europeans and Americans

Noida News: यूरोपीय और अमेरिकियों को भा रहे प्राकृतिक पत्थरों से बने आभूषण

Wed, 28 Jun 2023 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jewelry made of natural stones is pleasing to Europeans and Americans
फोटो
विज्ञापन

यूरोपीय और अमेरिकियों को भा रहे प्राकृतिक पत्थरों से बने आभूषण
-इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे इंडियन आर्टिफिशल जूलरी फेयर में नेकलेस, ब्रेसलेट, माला और टॉप्स की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सोने-चांदी के आभूषणों के बजाए आम-तौर पर प्राकृतिक पत्थरों से बनी फैशन जूलरी अमेरिका और यूरोप के लोगों की पसंद आ रहे हैं। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में लगे स्टॉल पर सबसे अधिक स्टोन का प्रयोग कर बनाए गए आभूषणों की मांग ज्यादा है।

आर्टिफिशियल फैशन जूलरी के फेयर में बनारसी कला का प्रयोग कर बनाए गए आभूषणों का स्टॉल लगाने वाले निर्यातक आरके गुप्ता ने बताया कि यूरोपीय और अमेरिकी महिलाएं और पुरुष अपने ड्रेस से मैच करती हुई आर्टिफिशियल जूलरी पहनना पसंद करते हैं। भारतीय जहां सोने के आभूषण पहनना अधिक पसंद करते हैं वहीं, विदेशियों को प्राकृतिक पत्थरों से बने आभूषण भाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी चार पीढि़यां यह कार्य कर रही हैं। वह एक-एक पत्थरों को खोजकर, उनको एक जैसी बनावट में माला, टॉप्स और नेकलेस तैयार करते हैं।
विज्ञापन

फेयर में एरी इनोवेशन एंड स्किल्स स्टॉल पर निर्यातक और डिजाइनर नेहा अग्रवाल ने बताया कि पत्थरों के आभूषण में ब्रास, लकड़ी, कपड़े और कुछ जगहों पर चांदी का भी उपयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में अक्सर यूरोपीय और अमेरिकी स्टोन वाली फैशन जूलरी का ही प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से तीन गुने दामों में यूरोपीय बाजारों में बिकती है फैशन जूलरी
मेले में स्टॉल लगाने वाले निर्यातक राधा गुप्ता ने बताया कि यहां से यूरोपीय खरीदार कंपनियां बड़ी मात्रा में फैशन जूलरी ले जाती हैं। इसके बाद मॉल्स या स्टोर में पहुंचने पर उनकी कीमत दो से तीन गुना तक हो जाती हैं। 300 या 400 वाला ब्रेसलेट या माला 600 से 900 रुपये तक बिकता है।

रैंप पर मॉडल्स ने किया फैशन जूलरी के डिजाइन का प्रदर्शन
फेयर के दौरान दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन जूलरी की डिजाइनर आमना श्रीवास्तव की ओर से पेश किए डिजाइनों को रैंप पर मॉडल्स ने प्रदर्शित किया। इसमें ब्रास में बनी बीडेड फैशन जूलरी और बड़े स्टोन वाली मालाओं की डिजाइन का प्रदर्शन मॉडल्स ने किया। इसके अलावा कपड़ों के बैग के डिजाइनों की भी प्रस्तुति की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विदेशी खरीदार और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने डिजाइनों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed