{"_id":"6af84e77810ac79da9011cbf","slug":"jewellery-worth-5-80-lakh-stolen-from-a-showroom-at-blue-sapphire-mall-employee-arrested-and-sent-to-jail-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ब्लू सफायर मॉल के ज्वेलरी शोरूम से 5.80 लाख के गहने चोरी, कर्मचारी गिरफ्तार, आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ब्लू सफायर मॉल के ज्वेलरी शोरूम से 5.80 लाख के गहने चोरी, कर्मचारी गिरफ्तार, आरोपी भेजा गया जेल
Sat, 14 Nov 2026 05:36 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:36 PM IST
सार
ग्रेनो वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल स्थित ज्वेलरी शोरूम से करीब पांच लाख 80 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषण चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दुकान के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल स्थित ज्वेलरी शोरूम से करीब पांच लाख 80 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषण चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दुकान के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित प्रसाद निवासी बागेश्वर उत्तराखंड के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-15 में रह रहा था। आरोपी ने चोरी किए गए गहनों को बेच दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से गहने बेचकर मिले 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी त्रिभुवन चंद्र की ब्लू सफायर मॉल स्थित गैलेक्सी प्लाजा में ज्वेलरी की दुकान है।
विज्ञापन
यहां अमित प्रसाद कर्मचारी के रूप में काम करता था। आरोप है कि छह नवंबर को उसने दुकान से तीन सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी टॉप्स चोरी कर लिए थे। चोरी गए आभूषणों का कुल वजन करीब 45 ग्राम और कीमत लगभग पांच लाख 80 हजार रुपये बताई गई थी। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज में कर्मचारी पर चोरी करने का शक जताया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय खुफिया सूचना और बीट पुलिसिंग की मदद से शुक्रवार को आरोपी अमित प्रसाद को महागुन मार्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी किए गए आभूषण बेच दिए थे। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने कुछ माह पहले खुद का व्यापार शुरू करने के लिए एक परिचित से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोपी को खुद के व्यापार में नुकसान हो गया था। इस कारण वह उधारी नहीं चुका पा रहा था। उधारी चुकाने के लिए आरोपी ने ज्वेलरी की दुकान से गहने चोरी किए थे। इन गहनों को बेचा था। जिसमें 60 हजार रुपये उधारी के चुकाए थे। वहीं 20 हजार रुपये नकद मिले थे। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि बिक्री से मिली रकम में से 20 हजार रुपये उसके कब्जे से बरामद हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
