फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewellery stolen from the bag of a health officer sitting in an e-rickshaw

Noida News: ई-रिक्शा में बैठी स्वास्थ्य अधिकारी के बैग से गहने चोरी

Wed, 05 Nov 2025 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from the bag of a health officer sitting in an e-rickshaw
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी को बातों में उलझाकर टप्पेबाजों ने लाखों रुपये के गहने उड़ दिया। पीड़िता महिला अधिकारी ई रिक्शा से सिटी सेंटर से सेक्टर-12 जा रही थीं। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुलंदशहर की रहने वाली अर्चना सिंह ने बताया कि मायका नोएडा के सेक्टर-12 में हैं। वह बुलंदशहर के पहासू में सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी हैं। वह 27 अक्टूबर को वह मायके जा रही थीं। जब सिटी सेंटर बस स्टैंड पर उतरीं और ई-रिक्शा पकड़कर सेक्टर-12 जाने लगी। चालक ने रिक्शा में अधिकारी समेत 9 लोगों को बैठा लिया। नोएडा हाट के सामने अंडरपास में बगल में बैठी महिला उनसे बात करने लगी। महिला के साथ 3 बच्चे भी थे। वे शरारत कर रहे थे। अधिकारी का ध्यान भटक गया। इस दौरान टप्पेबाजों ने उनका ट्रॉली बैग खोलकर झुमका, पाजेब, पायल, नाक की नथ, चार जोड़ी बिछुआ और अंगूठी निकाल लिए। जब महिला सेक्टर-12 में उतरी और बैग देखा तो गहने गायब थे। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed