फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jeweler murdered for robbery, two workers arrested

Noida News: लूट के लिए ज्वेलर की हत्या, दो कर्मी गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 09:09 PM IST
विज्ञापन
Jeweler murdered for robbery, two workers arrested
करोल बाग में वारदात, लाखों रुपये के अलावा सोने की ईंट व अन्य जेवर लूटे
विज्ञापन

साजिशकर्ता कर्मी ने कर्नाटक से तीन साथियों को बुलाकर दी वारदात अंजाम
फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कर्नाटक भेजी कई टीमें
-------------
39.50 लाख रुपये शोर होने पर नहीं ले जा सके आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोल बाग में बुधवार रात महाराष्ट्र के ज्वेलर प्रताप जाधव की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो कर्मचारियों सुदीप उर्फ सुधीर और गणेश को गिरफ्तार कर लिया। सुदीप ने लूट की साजिश रचकर कर्नाटक से वारदात के लिए युवकों को बुलाया था।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी लाखों रुपये, सोने की ईंट व जेवर लूटकर फरार हो गए। हालांकि, जल्दबाजी में कमरे में ही रखे 39.50 लाख रुपये आरोपी नहीं ले जा सके। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए आधा दर्जन टीमों को कर्नाटक भेजा गया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने करीब एक करोड़ रुपये और सोना लूटा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10:45 बजे करोल बाग थाना पुलिस को सूचना मिली कि बीडनपुरा में तीसरी मंजिल पर ज्वेलर की हत्या कर दी गई है। पुलिसकर्मी 2725/20 नंबर मकान में पहुंचे तो खून से लथपथ प्रताप का शव मिला। क्राइम टीम और एफएसएल को भी मौके पर बुलाया गया। प्रताप सोना गलाने के बाद ईंट बनाकर रखता था। बाद में उससे जेवरात तैयार किए जाते थे। पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल की तो आरोपी उसमें कैद मिले। इसके बाद पुलिस ने सुदीप और गणेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुदीप ने बताया कि उसने ही लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दी वारदात अंजाम
पुलिस की पूछताछ में सुदीप ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसने कर्नाटक से महबूब व दो अन्य युवकों को बुलाया था। आरोपी रविवार को दिल्ली पहुंच गए थे। इसके बाद एक होटल में लूट की साजिश रची गई। बुधवार को प्रताप के पास माल की मोटी रकम आई थी। सुदीप के इशारे पर आरोपी ग्राहक बनकर कारखाने में पहुंच गए। सुदीप ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर प्रताप को दिया, लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ। इस पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और लूटपाट कर फरार हो गए। शोरशराबा होने पर आरोपी जल्दबाजी के चक्कर में कमरे में रखा दूसरा बैग ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article