फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jeweler asked for Rs 2 crore from another in the name of gangster, arrested

Noida News: गैंगस्टर के नाम पर ज्वेलर ने दूसरे से मांगे दो करोड़, गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2023 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Jeweler asked for Rs 2 crore from another in the name of gangster, arrested
संगम विहार की घटना, उधार चुकाने के लिए नीरज बवानिया के नाम से मांगी रंगदारी
विज्ञापन

टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की
कार, मोबाइल, तीन सिम और आवाज बदलने वाला उपकरण बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कर्ज होने पर एक ज्वेलर ने क्षेत्र के दूसरे बड़े ज्वेलर से रंगदारी मांगने की साजिश रची। आरोपी ने नीरज बवानिया के नाम से दो करोड़ रुपये और दो किलो सोना मांग लिया। पीड़ित ज्वेलर अनुराग शर्मा ने जब मामले की सूचना संगम विहार थाना पुलिस को दी तो अगले ही दिन पुलिस ने संगम विहार निवासी विपिन गुप्ता (35) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने आवाज बदले वाले उपकरण की मदद से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से कार, मोबाइल, तीन सिमकार्ड और आवाज बदलने वाला उपकरण बरामद किया है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी के अनुसार, बुधवार को संगम विहार के ज्वेलर अनुराग शर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कोई व्यक्ति लगातार अज्ञात नंबर से कॉल कर खुद को नीरज बवानिया गिरोह का सदस्य बताकर दो करोड़ रुपये और दो किलो सोना रंगदारी के रूप में मांग रहा है। आरोपी ने लगातार 14 से 27 दिसंबर के बीच परिवार के अलग-अलग लोगों को कॉल कर रंगदारी मांगी जिसे न देने पर नए साल से पहले ही अंजाम भुगतने की धमकी दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से जांच की। जांच के दौरान कॉलर की लोकेशन जाट धर्मशाला, एच-ब्लॉक, संगम विहार की मिली। तहकीकात के बाद पुलिस ने आरोपी विपिन की पहचान कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अनुराग और पूरे परिवार को अच्छी तरह जानता है। विपिन ने बताया कि उस पर मोटा कर्जा हो गया था। लोगों ने उसका जीना दूभर कर दिया। इस वजह से उसने अनुराग व परिवार से रंगदारी मांगने की साजिश रची। सबसे पहले उसने आवाज बदलने वाला उपकरण खरीदा। इसके बाद बटन वाले दो मोबाइल के अलावा फर्जी पतों पर लिए गए तीन सिमकार्ड का इंतजाम किया गया। सारे इंतजाम करने के बाद आरोपी ने नीरज बवानिया बनकर रकम मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed