फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewar MLA visited flood affected areas

Noida News: जेवर विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Thu, 04 Sep 2025 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Jewar MLA visited flood affected areas
रबूपुरा (संवाद)। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनसे सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की। जेवर विधायक ने कहा कि शासन और प्रशासन की ओर से लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों की हर संभव सहायता की जाएगी और किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई भी की जाएगी। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें। संकट की इस घड़ी में सरकार एवं प्रशासन हर वक्त ग्रामीणों के साथ खड़ा है। धीरेन्द्र सिंह ने गांव मकनपुर खादर, मकनपुर बांगर, रामपुर खादर, लतीफ़पुर, अट्टा फतेहपुर, मेहंदीपुर खादर (चंडीगढ़) आदि ग्रामों का दौरा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed