फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewar: Due to the commencement of the work of Noida airport, the problems of the villagers increased

जेवर: नोएडा एयरपोर्ट का काम शुरू होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Wed, 29 Jun 2022 05:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jun 2022 05:17 PM IST
सार

नोएडा एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य की वजह से मुख्य रास्ते बंद किए गए हैं, जबकि वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
Jewar: Due to the commencement of the work of Noida airport, the problems of the villagers increased
यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा नोएडा एयरपोर्ट का बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य की वजह से चाहरदीवारी के अंदर से गुजरने वाले रास्तों पर निर्माणकर्ता कंपनियों ने लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से ग्रामीणों की आए दिन तकरार हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार आश्वासन देने के बाद भी प्राधिकरण और प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ते नहीं तैयार किए हैं। इस वजह से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जेवर-बुलंदशहर मार्ग का 4 किमी का हिस्सा एयरपोर्ट के अंदर आने की वजह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में रन्हेरा, कुरैब, नगला जहानु, बीरमपुर, मुढरह, आकलपुर, कलूपुरा, नगला शाहपुर आदि कई गांवों का तहसील मुख्यालय जेवर से सीधा संपर्क खत्म हो गया है। 

विज्ञापन


रन्हेरा चौकी के दयानतपुर शिफ्ट होने से दिक्कत
जेवर-बुलंदशहर मार्ग पर रन्हेरा पुलिस चौकी एयरपोर्ट के बीचो-बीच बनी हुई थी। निर्माण कार्य इसे दयानतपुर रजवाहे पर शिफ्ट कर दिया गया। इस चौकी क्षेत्र के गांव रन्हेरा, कुरैब, नगला जाहनू, नगला हांडा, नगला भावरा, मुढ़रह गांव के लोगों का रास्ता बंद होने से परेशानी और भी बढ़ गई है। मुढरह, रन्हेरा कुरैब आदि गांव के लोगों को पुलिस चौकी पहुंचने के लिए 10 किमी तक का रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इनायतपुर रजवाहे की पटरी पर लगभग 10 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी को वैकल्पिक रास्ता बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कुछ रास्ते प्राधिकरण तैयार कर रहा है। जिन गांव के रास्ते एयरपोर्ट की वजह से बंद हुए हैं। उन गांव को जल्द ही वैकल्पिक मार्गों से जोड़ने पर काम किया जा रहा है। - बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed