फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jaypee Classic Heights Society residents approach High Court against illegal market

Noida News: अवैध मार्केट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे जेपी क्लासिक हाइट सोसाइटी निवासी

Thu, 19 Feb 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Jaypee Classic Heights Society residents approach High Court against illegal market
अवैध मार्केट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे जेपी क्लासिक हाइट सोसाइटी निवासी
विज्ञापन

पार्किंग स्थल की जगह अवैध रूप से बनाई गई मार्केट

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जेपी क्लासिक हाइट के निवासियों ने सोसाइटी में बनी अवैध मार्केट के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। निवासी लंबे समय से मार्केट की जगह पार्किंग के पंजीकरण होने का दावा कर रहे हैं।

सेक्टर-128 स्थित जेपी क्लासिक हाइट के फ्लैट खरीदार आलोक राठौर ने बताया कि सोसाइटी में प्रवेश करते ही पार्किंग स्थल की जगह पर अवैध रूप से मार्केट स्थापित कर दी गई है। इस मार्केट की देखरेख के लिए सुरक्षा कंपनी की ओर से किसी तीसरी कंपनी को टेंडर दिया गया है। अब वह कंपनी इस मार्केट का दायरा बढ़ाती जा रही है। दूसरी ओर निवासियों का दावा है कि इस जगह पर रेरा में पार्किंग स्थल प्रस्तावित है। इसी आधार पर वह लगातार मार्केट को यहां से शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में निवासियों की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। अब जल्द ही सुनवाई की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि पार्किंग स्थल की जगह मार्केट होने से सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा व्यवस्था की है, बाहरी लोग आकर खरीदारी करते हैं। सोसाइटी में फिलहाल 250 परिवार रहते हैं। बच्चे अक्सर पार्क में खेलते रहते हैं, महिलाएं अकेली होती हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह मार्केट सोसाइटी के बाहर होनी चाहिए। निवासियों का दावा यह भी है कि मार्केट की फायर एनओसी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण से भी की थी शिकायत
निवासियों ने बताया कि जनवरी में नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन सीईओ डॉ लोकेश एम से शिकायत की गई थी। उन्होंने इसकी जांच के निर्देश भी दिए थे लेकिन हाल ही में नोेएडा प्राधिकरण में मची उथल पुथल के कारण यह मामला भी लंबित पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed