Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jayant will start election campaign from his grandfather's work place

Noida News: दादा-पिता की कर्मभूमि से चुनाव अभियान शुरू करेंगे जयंत

Mon, 05 Feb 2024 02:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 05 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jayant will start election campaign from his grandfather's work place
छपरौली में लगाने के लिए लाई गई मूर्ति
बागपत। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और उनके बेटे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की कर्मभूमि रही छपरौली से जनभावनाएं जुड़ी हैं। छपरौली में ही चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद उनके बेटे जयंत सिंह को विरासत की पगड़ी बांधी गई थी। यही वजह मानी जा रही है कि चौधरी जयंत सिंह लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की मूर्ति अनावरण के लिए आयोजित रैली में अपनी ताकत दिखाकर करेंगे।
विज्ञापन


छपरौली को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि ऐसे ही नहीं कहा जाता है। वहां से लोगों ने ही 87 साल पहले उनको विधानसभा में पहुंचाया था। छपरौली ने चौधरी चरण सिंह का साथ निभाना शुरू किया तो सिलसिला आज तक लगातार जारी है। वहां से चौधरी चरण के परिवार से चाहे कोई भी चुनाव लड़ा हो या उनकी पार्टी ने किसी अन्य को प्रत्याशी बनाकर उतारा हो, उसे लोगों ने हमेशा जीत दिलाकर ही भेजा। चौधरी चरण सिंह के निधन के बाद भी छपरौली के लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का हाथ थाम लिया और उनका भी पूरा साथ देते रहे। यह ऐसे ही नहीं हुआ, बल्कि छपरौली के लोग चौधरी चरण सिंह के परिवार और वर्तमान में रालोद से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं।
विज्ञापन




विद्या मंदिर इंटर कालेज में मूर्ति अनावरण

-रालोद के अध्यक्ष और कंद्रीय मंत्री रहे चौधरी अजित सिंह का निधन होने के बाद सितंबर 2021 में छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कालेज में श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें भीड़ उमड़ी थी और वहां चौधरी जयंत सिंह को विरासत की पगड़ी पहनाई गई थी। अब उसी विद्या मंदिर इंटर कालेज में चौधरी अजित सिंह की मूर्ति लगाई गई है, जिसका अनावरण 12 फरवरी को किया जाएगा। इस मौके पर चौधरी जयंत सिंह अपनी पार्टी के लोकसभा अभियान की शुरूआत करने के लिए पूरी ताकत दिखाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-पश्चिमी यूपी के सभी जिलों से आएंगे पार्टी कार्यकर्ता

रालोद ने छपरौली में 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में बागपत ही नहीं बल्कि पश्चिमी यूपी के सभी जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा समेत आदि सभी जिलों से भीड़ जुटाने के लिए ताकत झोंक दी है। भीड़ के लिए जगह-जगह भंडारे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed