{"_id":"64fe1a77aba1d9e8ca0530a6","slug":"jayant-will-reach-the-protest-site-today-in-support-of-farmers-grnoida-news-c-23-1-noi1091-16883-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसानों के समर्थन में धरना स्थल पर आज पहुंचेंगे जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसानों के समर्थन में धरना स्थल पर आज पहुंचेंगे जयंत
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में धरना स्थल पर आज पहुंचेंगे जयंत
किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, कहा-12 सितंबर को दिखाएंगे ताकत
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। छह फीसदी, आबादी, लीजबैक समेत अन्य मामलों का निस्तारण कराने को लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी सोमवार को विधायक और पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि प्राधिकरण उनकी समस्याओं को हल्के में ले रहा है। मगर अब किसान प्राधिकरण-प्रशासन को अपनी ताकत 12 सितंबर को दिखाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।
किसान सभा के प्रवक्ता डॉक्टर रूपेश वर्मा ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से दिन रात का धरना दे रहे हैं। लेकिन प्राधिकरण और सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने को लेकर गंभीर नहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता में किसानों की समस्याएं सिरे से गायब हैं। किसानों की मांगों का निस्तारण नहीं होने से आक्रोश बढ़ रहा है। धरने को किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर, रंगीलाल भाटी, कामरेड पुष्पेंद्र त्यागी, हरेंद्र, गवरी मुखिया, सुरेश यादव, सुरेंद्र यादव, मनवीर भाटी, सत्तू भाटी, अजय पाल भाटी, निशांत रावल, केशव रावल, अजब सिंह, मोहित भाटी, मोहित नागर, मोहित यादव, संदीप भाटी, पूनम भाटी, तिलक देवी, गीता भाटी, प्रेमवती, लाला नागर, राजू नागर ने संबोधित किया। सरधना विधायक अतुल प्रधान पहले ही किसानों के समर्थन में पंचायत करते हुए घूमकर लोगों को अधिक से अधिक जुटने की अपील कर रहे हैं। अब राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी समर्थन देने आएंगे। जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी ने ने बताया कि काफी समय से किसान धरने पर बैठे हैं, लेकिन ग्रेनो प्राधिकरण सुनने को तैयार रही है। अब किसान 12 सितंबर को प्राधिकरण के दोनों गेट बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। जिले स्तर पर आंदोलन में पूरा सहयोग किया जाएगा।