{"_id":"6907a5420646b82f3c046459","slug":"jashan-first-in-400m-and-saloni-first-in-800m-race-na-news-c-246-1-sknl1018-146244-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जशन 400 और सलोनी 800 मीटर दौड़ में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जशन 400 और सलोनी 800 मीटर दौड़ में प्रथम
Mon, 03 Nov 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अपने प्रमाणपत्रों को दिखाते विजेता खिलाड़ी व अन्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में एनएस रनिंग अकादमी व उज्ज्वल भविष्य संस्था की ओर से खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गई। इनमें क्षेत्र के 200 से अधिक लड़के व लड़कियोें ने 400, 800 व 1600 मीटर की दौड़ में भाग लिया। खिलाड़ियों में एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ रही।
वहीं लड़कों की 400 मीटर दौड़ में जश्न सबसे आगे रहा। नीतीश दूसरे, सन्नी तीसरे, कुनाल चौथे व हरमन ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में सलोनी ने पहले स्थान पर रहीं। वहीं रिशु दूसरे, चाहत तीसरे, काजल चौथे और मुस्कान ने पांचवां स्थान पाया। वहीं, लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में हिमांशु सैनी पहले, अमित कुमार दूसरे, चंद्र राणा तीसरे, अमृत चौथे और ललित ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंत में खेल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कोच नैब सिंह व राकेश शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी सप्ताह में होने वाली फौज भर्ती के लिए एक ट्रायल के रूप में आयोजित की गई थी। समाजसेवी अमित सेतिया ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेलों को अपनाना एक प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन
यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, अनुशासन सिखाता है और युवाओं को एक सकारात्मक दिशा देता है। खेल गतिविधियों में शामिल होने से युवाओं को नशे की लत से बचाकर उन्हें लक्ष्य-उन्मुख और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने में मदद मिलती है। इस मौके पर गौतम डांग, सचिन, ठाठ सिंह, अमित, सतीश, जैकी व संदीप भी मौजूद रहे।