फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jammu kashmir news

निजीकरण रोकने के लिए होना होगा एकजुट : शिवदत्त

Sat, 29 Nov 2025 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा एनआरएमयू की बैठक में मौजूद कर्मचारी।   - फोटो : katra news
कटड़ा। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू की ओर से शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर बैठक की गई। इसमें फिरोजपुर व जम्मू मंडल के मंडल मंत्री शिवदत्त शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि निजीकरण को रोकने के लिए सबसे पहले हमें एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मंडल मंत्री शिवदत्त ने रेलवे अस्पताल में सुविधाओं की कमी, हर विभाग में स्टाफ की कमी, कर्मचारियों की पदोन्नति और स्थानांतरण, निजीकरण, यूपीएस में सुधार, ओवरटाइम भुगतान, रेलवे आवास वितरण में पारदर्शिता की कमी जैसे मुद्दों पर बात की। उन्होंने आने वाले दिनों में सभी समस्याओं के निवारण की बात कही। बताया कि जम्मू मंडल बना है तो जल्द ही जम्मू में ही बड़ा अस्पताल बनेगा। यूपीएस को पुरानी पेंशन के समकक्ष लाया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू मंडल में जैसे ही अन्य मंडलों से कर्मचारियों की नियुक्ति होगी उसके बाद जिसका रिक्वेस्ट लगा है उसकी ट्रांसफर होगी। ओवरटाइम का भी भुगतान जल्द होगा। उन्होंने मंच से रेल प्रशासन को ईमानदारी पूर्वक कर्मचारियों के हित में काम करने के लिए कहा। अन्य वक्ताओं में शाखा अध्यक्ष हरपाल सिंह, सचिव राजेश शर्मा, शाखा उपसचिव मुकुंद शर्मा, सचिन शर्मा, रणवीर कुमार, अविनाश कुमार, हरप्रीत सिंह, मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र, पुरुषोतम मीणा, सत्यनारायण वर्मा, अमिताभ, जसवंत ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता शाखा उपप्रधान रणवीर ने की जबकि मंच संचालन शाखा उपसचिव सचिन शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed