{"_id":"69236085d27624ef50081f50","slug":"jammu-kashmir-news-na-news-c-309-1-sjam1002-102716-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कटड़ा के देवी पार्क में गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कटड़ा के देवी पार्क में गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ
विज्ञापन
स्टाल का जायजा लेते विधायक।
- फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी के देवी पार्क परिसर में मंगलवार को गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन विधायक बलदेव राज शर्मा ने किया। इस दौरान स्थानीय लोग, व्यापारी, शिल्पकार, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं और विभिन्न राज्यों से आए कारीगर मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद विधायक ने स्टॉलों का निरीक्षण कर कारीगरों से बातचीत की, जिन्होंने अपनी-अपनी पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद पेपरक्राफ्ट, वुडवर्क, कॉपरवर्क, ऊनी कपड़े और सजावटी सामानों का प्रदर्शन किया है।
जम्मू-कश्मीर के अलावा राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, लद्दाख और कश्मीर घाटी से आए शिल्पकारों ने भी इस बाजार में भाग लिया। विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि गांधी शिल्प बाजार स्थानीय कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का बेहतरीन मंच है, जहां न सिर्फ शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि स्थानीय लोगों को देशभर की विविध कला एक ही स्थान पर देखने और देश भर से मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं को खरीदने का भी मौका मिलता है। उन्होंने यह भी कहा की प्रशासन ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर कटड़ा को एक सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कारीगरों का उत्साहवर्धन करें और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि यह शिल्प बाजार कई दिनों तक चलेगा, जिसमें रोज़ाना सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का समापन कारीगरों के सम्मान और भविष्य में ऐसी और प्रदर्शनी आयोजित करने के संकल्प के साथ हुआ।