{"_id":"6929ec6fe498ad9a29070d8a","slug":"jammu-kashmir-news-na-news-c-202-1-sjam1015-130078-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन सुमिरन करने से ही होगी परमानंद की प्राप्ति : महात्मा शमा बाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन सुमिरन करने से ही होगी परमानंद की प्राप्ति : महात्मा शमा बाई
विज्ञापन
उधमपुर। भगवान मानने की वस्तु नहीं अनुभव का विषय है। सद्गुरुदेव महाराज की शरण में जाकर ही आत्म ज्ञान प्राप्त होगा। आत्म साक्षात्कार के पश्चात ही साधना का मार्ग प्रशस्त होता है। घट घट वासी सर्वव्यापक परमात्मा का भजन सुमिरन करने से ही जीवन में सच्ची सुख शांति और परमानंद की प्राप्ति होगी। यह संदेश महात्मा शमा बाई ने मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा मानपा गांव में आयोजित सद्भावना सत्संग समारोह में दिया।
सत्संग में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महात्मा त्रिपुरा बाई एवं महात्मा संयमी बाई ने कहा कि जैसे टूटे हुए घड़े में पानी नहीं भरा जा सकता, ठीक वैसे ही विकारों से भरे चंचल मन को नियंत्रण किये बिना भगवान की प्राप्ति संभव नहीं।
उन्होंने समझाया कि सत्संग में बैठकर संतो की वाणी को श्रवण कर दिल में उतारना होगा, अमल करना होगा, तभी जिंदगी में परिवर्तन आएगा और जीवन महान बनेगा।
इस अवसर पर जीवन कुमार, धर्म चंद, सोम राज, सुरेश कुमार, बंसी लाल, गणेश दत्त, सुशील कुमार, श्याम लाल, संजय कुमार,सतपाल शर्मा, वेद प्रकाश, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।