{"_id":"69235673d49fef7d3a0a1bf4","slug":"jammu-kashmir-news-na-news-c-202-1-sjam1015-129932-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेना ने भद्रवाह के खानकोट में लगाया चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेना ने भद्रवाह के खानकोट में लगाया चिकित्सा शिविर
विज्ञापन
भद्रवाह। असम राइफल ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत ज़िले के खानकोट गांव में एक चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं तक सीमित पहुंच वाले दूर-दराज के क्षेत्रों के निवासियों को आवश्यक चिकित्सा और पशु चिकित्सा सहायता प्रदान करना था। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
योग्य डॉक्टरों और पशु चिकित्सा अधिकारियों की एक टीम ने स्थानीय लोगों और पशुपालकों को निशुल्क परामर्श, उपचार और दवाइयां वितरित कीं। डॉक्टरों की टीम द्वारा कुल 264 स्थानीय लोगों और 87 पशुओं को चिकित्सा देखभाल प्रदान की गई।