{"_id":"6923576cf88cff338f08a099","slug":"jammu-kashmir-news-na-news-c-202-1-sjam1015-129928-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आधुनिक तकनीक से आचार बनाना सीख रहीं ग्रामीण महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आधुनिक तकनीक से आचार बनाना सीख रहीं ग्रामीण महिलाएं
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी में अचार बनाने का प्रशिक्षण लेती महिलाएं।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। संस्थान की तरफ से घोरड़ी में अचार बनाने का 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
इस प्रशिक्षण में कुल 35 महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अचार बनाने की आधुनिक एवं पारंपरिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। संस्थान का उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें घरेलू उत्पादों के माध्यम से स्वरोजगार की ओर अग्रसर करना है।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को अचार निर्माण की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। इसमें कच्चे माल का चयन, मसालों की गुणवत्ता, संरक्षण तकनीक, स्वच्छता और पैकिंग के महत्व पर विशेष ध्यान रहेगा। महिलाओं को आंवला, नींबू, आम, गलगल, मिर्च, मिश्रित सब्जियों तथा अन्य स्थानीय फलों और सब्जियों से बनने वाले अचार की विधियों का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एसबीआई आरसेटी के संकाय सदस्य अंकुश ने बताया कि इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं, जिनसे वे कम लागत में अपना छोटा उद्यम शुरू कर सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को न केवल अचार बनाने, बल्कि उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने, ब्रांडिंग, लेबलिंग और मूल्य निर्धारण की जानकारी भी प्रदान की जाएगी, ताकि वे प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद स्वयं का व्यवसाय आत्मविश्वास के साथ शुरू कर सकें।
वहीं पूर्व बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने कहा कि सरकार की एक बहुत ही सराहनीय पहल है। इससे ग्रामीण महिलाओं को घर द्वार पर ही प्रशिक्षण और स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं। पहले वे अचार को सिर्फ घरेलू उपयोग तक सीमित रखती थीं, मगर अब वे इसे छोटे स्तर पर बाजार में उतारने की योजना बना सकती हैं। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं अपने गांवों में स्वरोजगार के नए द्वार खोलकर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेंगी। इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।